स्वाइन फ्लू का दूसरा केस मिला, अब 16 हुई संख्या
बुलंदशहर, सितम्बर 7 -- नोएडा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में तेजी से पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू (एच-1, एन-1) का संक्रमण अब जनपद में भी गहराता जा रहा है। पहासू क्षेत्र के गांव वेदरामपुर निवासी एक 70 वर्षीय बुजुर्ग में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। वेदरामपुर निवासी बुजुर्ग को करीब एक सप्ताह पहले तेज बुखार आया था। बुखार के साथ कंपकंपी छूटने, लगातार खांसी और गले में तीव्र दर्द की शिकायत पर परिजनों ने शुरुआत में उन्हें स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया। हालांकि, स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने पर परिजन गंभीर स्थिति में उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने बुजुर्ग को भर्ती कर तत्काल उपचार शुरू किया और जरूरी जांचें कराईं। पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट में मरीज के स्वाइन फ्लू से पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.