स्वाइन फ्लू का खतरा : अस्पतालों में बनेगा 10 बेड का आइसोलशन वार्ड
साहिबगंज, अगस्त 29 -- साहिबगंज। स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए सदर व अनुमंडलीय अस्पताल समेत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अलग से 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनेगा। इसे तैयार करने का निर्देश सीएस ने संबंधित पदाधिकारियों को दे दिया है। पीपीई, एन 95 मास्क, ट्रीपल लेयर मास्क, वीटीएम किट, ड्रग, ऑक्सीजन व वेंटीलेटर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाएगा। दरअसल, देश के विभिन्न हिस्सों में तेजी से फैल रहे स्वाइन फ्लू के खतरे को देखते हुए केन्द्र के निर्देश बाद राज्य सरकार ने सिविल सर्जन को अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य ने स्वाइन फ्लू के संभावित मरीजों की जांच, उपचार, बचाव, रोकथाम व निगरानी का निर्देश दिया है। पिछले कई दिनों से देश के दिल्ली, कर्नाटक, केरला, महाराष्ट्र व राजस्थान में लगातार स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहा है। ऐसे में राज्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.