स्वाइन फ्लू का एक और मरीज, डेंगू के पांच नए केस
कानपुर, सितम्बर 12 -- कानपुर। शहर में स्वाइन फ्लू और डेंगू का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। लाजपत नगर निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग में एच1एन1 इंफ्लुएंजा संक्रमण की पुष्टि हुई है। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। निजी पैथोलॉजी की जांच रिपोर्ट में उन्हें संक्रमित बताया गया है। शहर में इस सीजन स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। वहीं, डेंगू ने भी शहर में पांच और लोगों को अपनी चपेट में लिया है। नए मरीज शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। इनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। सभी मरीजों की जांच में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। नए मामलों के साथ शहर में इस साल अब तक डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 91 पहुंच गई है।डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश्वर सिंह के अनुसार, बारिश के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू के मामलों में लगातार इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.