स्वाइन फ्लू अलर्ट : लक्षण दिखने पर घबराएं नहीं,परामर्श लें
फतेहपुर, अगस्त 31 -- फतेहपुर। स्वाइन फ्लू के संभावित एवं संक्रमित मरीजों के उपचार को लेकर मेडिकल कालेज में जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मेडिकल कालेज प्रशासन के अनुसार मरीजों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श, उपचार, जरूरी दवाएं और निगरानी की व्यवस्था की गई है। मरीज की स्थिति के अनुसार विशेषज्ञों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। मेडिकल कालेज प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में कठिनाई, शरीर में दर्द और अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर घबराएं नहीं और समय से डाक्टर से सलाह लें। मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संक्रमण नियंत्रण एवं चिकित्सकीय प्रोटोकाल का पालन भी कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को लेकर बढ़ी सतर्कता नोडल अधिकारी डा. प्रदीप कुमार ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.