स्वाइन फ्लू : होम आइसोलेट होंगे ए कैटेगरी के मरीज, सी कैटेगरी के होंगे भर्ती
अमरोहा, सितम्बर 5 -- एच-1 एन-1 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की कैटेगरी तय कर दी है। हल्का बुखार और गले में खराश आदि सामान्य लक्षण वाले कैटेगरी ए के मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। वहीं गंभीर संक्रमण के बाद सांस लेने में परेशानी होने वाले मरीजों को जिला अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती करके इलाज किया जाएगा। पड़ोसी जिलों में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमण की रोकथाम, जांच व इलाज की व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। सरकारी अस्पतालों में आने वाले बुखार, खांसी, गले में दर्द व खराश, सिरदर्द, बदन दर्द जैसे लक्षण वाले मरीजों की अलग से ओपीडी लगेगी। फ्लू से मिलते जुलते लक्षण वाले मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बीपी, शुगर, हृदय रोग, टीबी, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के मरीजों की भी इस ओप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.