स्वाइन फ्लू, वायरल के प्रति घर-घर जागरूक कर रही स्वास्थ्य टीमें
कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश के मौसम में वायरल फीवर और स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। सीएचसी सिराथू अधीक्षक डॉ. अरुण तिवारी व सीएचसी कड़ा अधीक्षक डॉ. मो. सऊद के निर्देश पर स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लोगों को बचाव की जानकारी दे रहे हैं।जागरूकता अभियान में सीएचसी सिराथू की 200 आशा, 45 एएनएम, 26 सीएचओ और पांच बीएचडब्ल्यू तथा कड़ा की 200 आशा, 41 एएनएम, 20 सीएचओ और पांच बीएचडब्ल्यू शामिल हैं। यह स्वास्थ्यकर्मी लोगों को घर और आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय और रोकथाम के लिए जागरूक कर रहे हैं। वायरल फीवर के दौरान चिकित्सीय सलाह व दवा के साथ पर्याप्त आराम, हल्का और पौष्टिक भोजन तथा पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.