स्वांग वाशरी के रेल अंडरपास के जीर्णोद्धार की मांग
बोकारो, जुलाई 28 -- गोमिया, प्रतिनिधि। एनसीओईए (सीटू) के केंद्रीय अपर महासचिव सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड के सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास तथा एनसीओईए स्वांग वाशरी शाखा सचिव सह सीटू राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से सीसीएल स्वांग वाशरी पीओ बैकुंठ मोहन बाबू को ज्ञापन सौंपकर रेल अंडरपास के शीघ्र जीर्णोद्धार एवं नियमित रखरखाव की मांग की।ज्ञापन सौंपने के दौरान नेताओं ने बताया कि लगभग स्वांग वाशरी आने-जाने के लिए बने रेल अंडरपास क्षतिग्रस्त हो गया है। भारी वाहन के आवागमन और जलभराव के कारण अंडर पास सड़क खराब हो गया है। इस दौरान अंडरपास से गुजरते समय कई कर्मचारी दुर्घटनाग्रस्त भी हुए हैं। कहा कि सीटू के प्रयास और हस्तक्षेप के बाद स्वांग वाशरी प्रबंधन ने पानी निकासी की व्यवस्था कर आवागमन बहाल कराया था। लेकिन अंडरपास अभी भी क्षतिग्रस्त है।सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.