बोकारो, जनवरी 23 -- गोमिया। प्रखंड के स्वांग न्यू माइनस स्थित श्री मां भगवती देवी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के चौथे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ मंडप में पूजा-अर्चना और परिक्रमा के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। वृंदावन से पधारी कथावाचिका लक्ष्मी रामायणी ने कहा कि भगवान श्रीराम का नाम संसार के समस्त जीवों को भवसागर से पार लगाने का सर्वोत्तम साधन है। पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय, मुखिया रीना सिंह, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, मनोज सिंह, मिथलेश पाठक, पंडित परमानंद झा, जितेंद्र त्रिपाठी, शिवशंकर दुबे आदि पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.