बोकारो, मार्च 24 -- गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत स्वांग उत्तरी पंचायत स्थित महावीर स्थान में मंगलवार को पंच दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया। यह महायज्ञ आगामी 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। मंगलवार को यज्ञ आचार्य पंडित संजय पांडेय द्वारा ध्वजारोहण कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने महायज्ञ का ध्वज गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया। अध्यक्ष बिट्टू रवानी ने बताया कि स्वांग महावीर स्थान में आयोजित होने वाले महायज्ञ को लेकर तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। शिव मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है और चारों ओर भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। महायज्ञ के दौरान वृंदावन से पधारने वाली कथावाचिका लक्ष्मी रामायणी प्रतिदिन प्रवचन देंगी। इसके अलावा भजन-कीर्तन सहित कई धार्मिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। महायज्ञ का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.