स्व़ ग्राम प्रधान को दी गई श्रद्धांजलि अर्पित
लातेहार, मार्च 24 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के ग्राम प्रधान सह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व़ अयोध्या प्रसाद गुप्ता को ब्रहभोज कार्यक्रम में विधायक रामचन्द्र सिंह सहित कई लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ,सीओ लवकेश सिंह सहित सैकड़ों लोग रविवार की रात उनके घर ब्रहभोज में शामिल भी हुए। सभी लोगो ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर विधायक रामचन्द्र सिंह ने अयोध्या प्रसाद के निधन पर गहरा दुख व्य:क्त किया और कहा कि कांग्रेस के एक दिग्गज नेता को हमेशा के लिए हम सब खो दिए हैं। उनकी कमी कांग्रेस पार्टी को खलती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.