सोनभद्र, अप्रैल 28 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल में मंगलवार को विश्व कार्यस्थल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यस्थलों पर व्यावसायिक दुर्घटनाओं एवं बीमारियों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाये गये इस कार्यक्रम में इस वर्ष का थीम आइए एक स्वस्थ मनोसामाजिक कार्य वातावरण सुनिश्चित करें रहा। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक वित्त रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी) आशुतोष द्विवेदी, जेसीसी सदस्य, सीएमओएआई महासचिव, महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा सुरक्षा ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। चेयरमैन, कोल इंडिया बी. साईराम के संदेश का वाचन भी किया गया। रजनीश नारायण ने इस अवसर पर कहा कि कार्यस्थल में मानस...