वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को स्वस्थ होकर काशी लौटे। काशी आगमन पर पिंडरा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के बीच उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। स्वागत पर भावुक हुए अजय राय ने कहा कि काशी हमारी भूमि है, हमारी आत्मा है और यहां की जनता हमारा परिवार है। बीमारी के दौरान काशीवासियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने मेरे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कीं, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूं। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ साहित्यकार से मिले विधायक बाबा विश्वनाथ की कृपा और ज...