रिषिकेष, सितम्बर 29 -- जौलीग्रांट, संवाददाता। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में विश्व हृदय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने हृदय स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। मंगलवार को जौलीग्रांट स्थित हिम्स में नर्सिंग सर्विसेज विभाग की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक अस्पताल सेवाएं डॉ. हेम चंद्र ने किया। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली और अनियमित दिनचर्या के बीच हृदय के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। संतुलित खानपान, नियमित शारीरिक गतिविधियां और तनाव प्रबंधन हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हृदय रोगों से बचाव के लिए लोगों को अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने चाहिए। यह भी पढ़ें- हृदय सिर्फ अंग नहीं, जिंदगी की धड़कन ह...