लोहरदगा, जून 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। समाज सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में शनिवार को साईं नर्सिंग होम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की विशेषताएँ अतिथियों ने युवाओं से सेवा, संस्कार और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मुख्य आयोजक और अतिथि शिविर के मुख्य आयोजकों में कुमार आशीष सिंह, डा एसके गुप्ता, संदीप सिंह और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जान्हवी गोयल शामिल रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साईं नर्सिंग होम के निदेशक...