वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव व आयुष मंत्रालय के सलाहकार डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए समाज के बीच में जाकर कार्य की आवश्यकता है। रविवार को बीएचयू के पत्रकारिता विभाग के सभागार में आरोग्य भारती के काशी प्रांत के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने यह बात कही। पूर्वांचल के 17 जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. वार्ष्णेय ने कहा कि स्वस्थ भारत के लिए जरूरी है कि युवाओं को नशामुक्त किया जाए। युवाओं को ऊर्जावान बनाकर ही समाज को व्यसन मुक्त किया जा सकता है। आरोग्य भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इन्द्रनील बसु ने कहा कि संगठन की ओर से समय-समय पर समाज के बीच शिविर लगाकर स्वस्थ जीवन के लिए जागरूकता लाई जाती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.