स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए फिट रहना जरूरी-डॉ राजेश्वर सिंह
लखनऊ, मई 13 -- सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को वृंदावन योजना, सेक्टर-20, गोवर्धन एनक्लेव में ओपन जिम का शुभारंभ किया। ओपन जिम शुरू होने से क्षेत्र के लोगों, खासकर बुजुर्गों और युवाओं में काफी उत्साह दिखा। इस मौके पर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों का फिट रहना बेहद जरूरी है, विशेष रूप से बुजुर्गों का स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि अब तक क्षेत्र में 100 से अधिक ओपन जिम स्थापित कराए जा चुके हैं। इससे आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। लोगों ने कहा कि ओपन जिम से क्षेत्र के निवासियों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। कॉलोनीवासियों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.