नवादा, सितम्बर 2 -- मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक एवं लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक विकास वैभव, आईपीएस ने कहा कि बदलती जीवनशैली और खान-पान की आदतों के बीच युवाओं को पोषण के प्रति जागरूक करना समय की महत्वपूर्ण जरूरत है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के बिना किसी भी व्यक्ति की पूर्ण क्षमता का विकास संभव नहीं है। पोषण केवल भोजन तक सीमित नहीं, बल्कि यह स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। वे मंगलवार को राजेन्द्र मेमोरियल वीमेंस कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय पोषण संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में कहीं। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर लेटस इंस्पायर के सहयोग से आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ कॉलेज के सुजाता सभागार में हुआ। कार्यक्रम का मुख्य विषय युवाओं के लिए पोषण की शक्ति की खोज रखा गया है। संगोष्ठी का आयोजन 1 स...