लखीमपुरखीरी, जुलाई 9 -- गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। कैशलेस चिकित्सा सुविधा के अंतर्गत कुंभी ब्लॉक सभागार में स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने कहा कि स्वस्थ शिक्षक ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकता है। इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ रसोइयों एवं अन्य पात्र कर्मचारियों को भी मिलेगा। कार्यक्रम को बीईओ कुंभी श्रीराम, बीईओ बांकेगंज राकेश कुमार सिंह, शारदानगर जीआईसी के प्रधानाचार्य दिनेश तिवारी, बीईओ महावीर सिंह और अवधेश मिश्र ने भी संबोधित किया। यह भी पढ़ें- कैशलेस चिकित्सा कार्ड से होगी बड़ी सुविधा समारोह में प्रतीकात्मक रूप से एक दर्...