सोनभद्र, जुलाई 9 -- अनपरा ,संवाददात। हिंडालको रेनुसागर के तत्वावधान में पैराडाइज प्रेक्षागृह में आयोजित प्राकृतिक, एक्यूप्रेशर एवं सुजोक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि मानव संसाधन विभाग के हेड आशीष पांडेय ,रेनुसागर चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकुल बृंदा एवं डॉ. गुलाबराम एम.डी. एक्यूप्रेशर सुजोक विशेषज्ञ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता मुख्य अतिथि आर. पी. सिंह ने इस अवसर पर कहा कि कि स्वस्थ शरीर ही सुखी एवं समृद्ध जीवन की आधारशिला है। प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर एवं सुजोक जैसी उपचार पद्धतियां व्यक्ति को बिना दुष्प्रभाव के स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श अनुभवी विशेषज्ञ डॉ. गुलाबराम ...