समस्तीपुर, मार्च 11 -- विभूतिपुर। मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत विभूतिपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय राघोपुर में आयोजित दो दिवसीय कलस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता युवा शक्ति क्लब के अध्यक्ष केशव बाबू के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन मोहन कुमार ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को फूलमाला व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बालिकाओं के कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम के कैप्टन को मुख्य अतिथि डॉ स्वाती कर्ण ने कप देकर पुरस्कृत किया। वही उपविजेता टीम को युवा शक्ति क्लब के अध्यक्ष केशव बाबू के द्वारा कप देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतियोगिता में सभी अव्वल आए प्रतिभागी को भी कप, मेडल आदि देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. स्वाति कर्...