दुमका, मार्च 21 -- विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दुमका में लोगों को दांतों और मुँह की सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि एक स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मुँह का होना बहुत जरूरी है। डॉ श्वेता स्वराज ने बताया कि दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारियों से बचने के लिए दिन में दो बार ब्रश करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मुँह का होना बहुत जरूरी है खान-पान में चीनी का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि यह दांत खराब करती है। इसके अलावा, लोगों को धूम्रपान और तंबाकू का सेवन न करने की सलाह दी गई, क्योंकि यह मुँह के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। जीभ की सफाई करना भी उतना ही जरूरी है जितना कि दांतों की सफाई करना। उन्होंने बताया कि हर 6 महीने में एक बार डेंटिस्ट (दंत चिकित्सक) स...