स्वस्थ शरीर के लिए सही खानपान भी जरूरी: बबीता
बोकारो, जून 28 -- गोमिया की पूर्व विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी बबीता देवी ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए जिस तरह योग जरूरी है, ठीक उसी तरह सही खानपान भी जरूरी है। आगे कहा कि क्षेत्र में विकास के कार्य प्राथमिकता के साथ उतारे जा रहे हैं। जनसमस्याओं को गंभीरता के साथ दूर करने का काम किया जा रहा है। पूर्व विधायक तेनुघाट में मुकेश कैंटीन एंड रेस्टोरेंट में बातचीत में बोल रही थीं। यहां उनके साथ तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, झामुमो जिला सचिव मुकेश कुमार महतो, प्रकाश महतो, विजय महतो, रामकिशन रविदास व महबूब अंसारी सहित अन्य कई गणमान्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.