साहिबगंज, मई 7 -- मंडरो।प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला नयाटोला में गुरुवार को गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक तथा भारत सरकार आयुष मंत्रालय के सौजन्य से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग शिक्षिका सुप्रिया वर्णवाल ने स्कूली छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने बच्चों को ताड़ासन, वज्रासन,अनुलोम-विलोम, कपालभाति समेत कई योग क्रियाओं की जानकारी देते हुए नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान योग शिक्षिका सुप्रिया वर्णवाल ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में स्वस्थ रहने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोग रहने के साथ मानसिक तनाव भी दूर होता है तथा मन प्रसन्न रहता है।उन्होंने बच्चों से प्रतिदिन सुबह योग करने की अपील की।का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.