फिरोजाबाद, अगस्त 5 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार को नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान का शुभारंभ हुआ। शासन द्वारा संचालित एनकॉर्ड और तीन वर्षीय कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत विविध रचनात्मक गतिविधियां की गई। कार्यक्रम के प्रथम दिन मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल परिसर स्थित 200 शैय्या अस्पताल के सामने टीबी चेस्ट विभाग के सह-आचार्य डॉ. कोमल के संयोजन में पौधारोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज ही एक स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की मजबूत नींव है। युवा पीढ़ी को नशे के कुचक्र से दूर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के तहत बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया।छात्रों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से नशे के गंभीर शारीरिक, ...