स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक 6 महीने में कराएं रक्तचाप जांच:-सिविल सर्जन
पलामू, मई 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर के सिविल सर्जन सभागार में सोमवार को विश्व रक्तचाप दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव, डीपीएम देवेंद्र भूषण श्रीवास्तव, डीडीएम राजीव कुमार, डॉ प्रेमचंद सहित कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए रक्तचाप बेहतर होना बेहद अनिवार्य है। रक्तचाप अनियंत्रित होने से किडनी की समस्या, आंख की रौशनी का जाना , आदि कई गंभीर बीमारियों से व्यक्ति ग्रसित हो जाता है। उन्होंने कहा कि रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए हरी साग सब्जी, फल का सेवन करे, बाहर के फास्ट फूड खाने से बचे, समय से सोए और जगे, नियमित व्यायाम करें। यह भी पढ़ें- मस्तिष्क, हृदय और किडन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.