रांची, जून 20 -- खूंटी, प्रतिनिधि। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार 21 जून को जिला आयुष समिति, खूंटी की ओर से बिरसा कॉलेज हॉकी स्टेडियम में प्रातः 6 बजे जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष योग दिवस का विषय "स्वस्थ वृद्धावस्था हेतु योग" रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक राम सूर्या मुंडा तथा उपायुक्त मो. जावेद हुसैन उपस्थित रहेंगे। जिलेभर में होंगे योगाभ्यास कार्यक्रम:कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक उपेंद्र नारायण एवं नमित नाग उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराएंगे। जिला प्रशासन के अनुसार योग दिवस का मुख्य उद्देश्य अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली के लिए योग को गांव-गांव तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार : स्वामी संत...