स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर विशिष्ट समूह ने किया योगाभ्यास
चम्पावत, जून 7 -- सतीश जोशी, चम्पावत। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंट डाउन कार्यक्रम की श्रृंखला में रविवार को जनपद के प्रसिद्ध आध्यात्मिक केंद्र अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट में एक विशेष योग सत्र का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य विषय स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अद्वैत आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सुहृदयानंद ने भगवान धन्वन्तरि की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। योगाभ्यास सत्र का संचालन योग अनुदेशिका लीला जोशी ने किया। इसके साथ ही योग अनुदेशक विजय देउपा और सोनिया आर्या ने उपस्थित सभी साधकों को कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया, जिससे वृद्धजनों के स्वास्थ्य और जीवनशैली को बेहतर बनाने की प्रेरणा मिली। विशिष्ट समूह य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.