स्वस्थ रहें, खुश रहें और योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं-सिस्टर करुणा
चाईबासा, जून 20 -- नोवामुंडी । सेंट मेरिज स्कूल नोवामुंडी में शनिवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की योग प्रशिक्षिका कल्पना यादव के निर्देशन में कक्षा 4 से 8 तक के करीब 500 बच्चों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।बच्चों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम और मकरासन जैसे योगासन प्रदर्शित किए।प्रधानाचार्या सिस्टर करुणा ने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम 'स्वास्थ्य आयु के लिए योग' है। योग न केवल शरीर बल्कि मन को भी स्वस्थ रखता है। इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।कार्यक्रम में शिक्षिकाएं सुनीता उपाध्याय, सबीना खान, तुहिना दत्ता समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- जेवियर स्कूल में बारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.