अल्मोड़ा, अगस्त 16 -- रानीखेत। 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत एसएसबी सीमांत मुख्यालय के अधिकारी कार्मिकों ने क्षेत्र में 'संडे ऑन साइकिल' जागरूकता रैली निकाली। उप महानिरीक्षक परीक्षित बेहरा ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया, यह रैली सीमांत रानीखेत से रानीखेत बाजार के मुख्य मार्ग एवं ऐतिहासिक तिरंगा चौक से गुजरते गुजरी एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देते हुए पुनः सीमान्त मुख्यालय पहुंची। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए जागरूक करना था। इस दौरान तमाम जवान, अधिकारी, कार्मिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...