स्वस्थ रहने के लिये लगाएं पौधे
आदित्यपुर, जून 7 -- गम्हरिया। भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ (इप्टा) की ओर से स्वस्थ रहने के लिए पौधे लगाने की अपील की गई। जगन्नाथपुर के पूंजीडुंगरी स्थित मैदान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में इप्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएन मोदी ने संघ से जुड़े देश भर के 50 लाख से अधिक निजी शिक्षकों एवं आम नागरिकों से एक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदूषण को नियंत्रण करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से स्वयं को स्वस्थ रखने जे लिये सार्वजनिक स्थल पर पेड़ लगाने की अपील की। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव आरबी निराला, सरायकेला के संयोजक देव प्रकाश गोराई आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.