आगरा, जून 20 -- आधुनिक जीवनशैली, अनियमित खानपान और बढ़ते तनाव के बीच लोगों के लिए स्वस्थ रहना चुनौती बनती जा रही है। योग प्रशिक्षक नियमित योगाभ्यास से लोगों के स्वस्थ रहने व बढ़ती उम्र में भी शरीर को स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखा जा सकता है। योग प्रशिक्षक प्रदीप मिश्रा कहते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। जोड़ों में दर्द, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में योग शरीर की लचीलापन बनाए रखने, संतुलन सुधारने और मानसिक तनाव कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, मकरासन और शवासन जैसे योगासन वरिष्ठ नागरिकों के लिए लाभदायक हैं। यह भी पढ़ें- स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी, योग बढ़ती उम्र में रखेगा फिट वहीं अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और गहरी श्वास...