कौशाम्बी, अप्रैल 3 -- अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत शुक्रवार को ओसा स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए योगा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग के निर्देशन हुआ। शासन की मंशानुरूप शुक्रवार को पूर्वांचल सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा वृद्धाश्रम ओसा में योगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को जोड़ों के दर्द, गठिया, साइटिका और उक्त रक्तचाप जैसी पुरानी बीमारियों में राहत दिलाने के लिए किया गया। माना जाता है कि वृद्धाश्रम में अपनो से दूर रह रहे वृद्धजन मानसिक रूप से या तनाव चिंता में रहते हैं। योग उनके तनाव को कम कर बेहतर नींद में मदद करता है। इतना ही नहीं यह एक सौम्य, मेसुरक्षित व्यायाम है जो आत्मनिर्भरता बनाए रखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.