मिर्जापुर, मार्च 25 -- मिर्जापुर। राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस पर बुधवार को मंडलीय अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। दांतों को सुरक्षित रखने के लिए पान मसाला से दूरी बनाएं रखने की अपील की। साथ ही उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय हेल्थ ओरल दिवस के उपलक्ष्य में 20 मार्च से 20 अप्रैल तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अस्पताल परिसर में बुधवार को अ हैप्पी माऊथ इज अ हैप्पी लाईफ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। थीम के तहत मौजूद लोगों को दांतों को सुरक्षित रखने के लिए शपथ ग्रहण कराया गया। मंडलीय अस्पताल के सीएमएस डा. सचिन किशोर ने बताया कि दांतों को सुरक्षित रखना है तो पान मसाला से बिल्कुल दूर रहें। यह दांतों को खराब करने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इससे कई गंभीर बीमारियों के शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.