वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। बीएचयू के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय के पूर्व डीन प्रो. टीपी चतुर्वेदी ने कहा कि शुक्रवार को 'विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस' मनाया जाएगा। इस बार की थीम 'स्वस्थ मुख ही खुशहाल जीवन है' रखी गई है। उन्होंने आगाह किया कि खान-पान की गलत आदतों और सफाई के अभाव में दंत रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि मसूड़ों से खून आना, मुंह से बदबू और पायरिया जैसी समस्याओं को नजरअंदाज करना हृदय रोग, डायबिटीज और किडनी की गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। बाजार में उपलब्ध फास्ट फूड और मीठे व्यंजन दांतों पर एक परत बना लेते हैं। यदि इन्हें 12 घंटे के भीतर साफ न किया जाए, तो ये डेंटल कैरीज यानी दांतों की सड़न पैदा करते हैं। बीएचयू में किए गए एक शोध का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि लगभग 49% बच्चों में टेढ़े-मे...