दरभंगा, जून 16 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के नेतृत्व में एक से 30 जून तक संचालित राष्ट्रव्यापी 'खेत बचाओ अभियान' के अंतर्गत राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा की ओर से सोमवार को रानीपुर पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि स्वस्थ मिट्टी और निर्मल जल ही राष्ट्रीय समृद्धि और लोक स्वास्थ्य का आधार हैं। मिट्टी केवल कृषि उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता और भावी पीढ़ियों के जीवन की आधारशिला है। बिहार जैसे कृषि प्रधान राज्य के लिए मृदा स्वास्थ्य और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि राज्य की भूमि पर जनसंख्या का दबाव राष्ट्रीय औसत से तीन गुना तथा वैश्विक औसत ...