दरभंगा, मई 24 -- शेष नारायण झा,केवटी। राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र, दरभंगा की ओर से उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 'खेत बचाओ अभियान' के अंतर्गत रैयाम गांव में शनिवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया गया। 'मेरा गांव मेरा गौरव' टीम के नोडल अधिकारी व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ मिट्टी और स्वच्छ पर्यावरण राष्ट्र के विकास की आवश्यक शर्त हैं। उन्होंने किसानों से संतुलित पोषण प्रबंधन, जैविक संसाधनों के उपयोग तथा अधिकाधिक पौधरोपण अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों पर अत्यधिक निर्भरता कम करने से मिट्टी की सेहत सुधरेगी, खेती की लागत घटेगी और किसानों की आय बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- स्वस्थ मिट्टी और स्वच्छ पर्यावरण राष्ट्र के विकास की आवश्यक शर्ते...