रुडकी, मार्च 9 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वस्थ महिला-स्वस्थ समाज विषय पर छात्राओं को स्वास्थ्य, अधिकार और सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ कर प्राचार्या डॉ. अनुपमा गर्ग ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए शिक्षा और जागरूकता को अपनाने का संदेश दिया। जीवन ज्योति अस्पताल की डॉ. पूजा ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी और समय-समय पर जांच कराने व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.