भागलपुर, मार्च 10 -- ​भागलपुर, वरीय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा महिला कर्मियों एवं ग्राहकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ​इस अवसर पर मेयर ने कामकाजी महिलाओं को स्वास्थ्य मंत्र दिए। कहा कि एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की धुरी है। उन्होंने महिलाओं को दैनिक जीवन की चुनौतियों से निपटने के सुझाव दिए और नियमित स्वास्थ्य जांच व संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सहित बैंक की महिला अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...