स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ राष्ट्र का करेंगे निर्माण : विधायक
रांची, जून 28 -- तोरपा, प्रतिनिधि। विधायक सुदीप गुड़िया ने रविवार को रेफरल अस्पताल, तोरपा में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक ने स्वयं बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की और लोगों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की। इस अवसर पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा पोलियो एक गंभीर बीमारी है जो बच्चों को जीवनभर के लिए अपंग बना सकती है। भारत पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन हमें लापरवाही नहीं बरतनी है। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि एक भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे। सभी अभिभावक, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं। स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करेंगे。 यह भी पढ़ें- किशनगंज: हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की दो बूंद: राष्ट्रीय पल्स प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.