स्वस्थ बचपन ही विकसित समाज की आधारशिला : डीसी
चाईबासा, जुलाई 20 -- चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा है कि स्वस्थ बचपन ही विकसित समाज की आधारशिला है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले का कोई भी बच्चा आर्थिक कारणों से बेहतर चिकित्सा सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों की समय पर पहचान कर उनका गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को नया जीवन देने के साथ-साथ उनके परिवारों में भी आशा का संचार करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों में किसी भी प्रकार के हृदय रोग अथवा अन्य गंभीर स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर तत्काल सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों से संपर्क कर उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: हृदय रोग की जांच के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.