प्रयागराज, अप्रैल 23 -- राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज हिम्मतगंज में गुरुवार को राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। डॉ. फरहीन फातिमा और डॉ. मोहम्मद अजहर ने मां और बच्चे के पोषण, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष आहार चार्ट और बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर खेलकूद के प्रति जागरूक किया। इरम फातिमा, फौजिया अशरफ, मरियम फातिमा और सारा नाज ने पोस्टर प्रस्तुति की। यूनानी सेवा उप्र के निदेशक प्रो. जमाल अख्तर, डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ. उसामा अहमद ने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. सबा इमदाद, आभार ज्ञापन डॉ. खुर्शीद आलम ने किया। यह भी पढ़ें- बच्चों को बताए पौष्टिक आहार के महत्व यह भी पढ़ें- छात्राओं को पौष्टिक व संतुलित भोजन के महत्व की दी जानकारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.