हल्द्वानी, फरवरी 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। पत्रकारों की व्यस्त, अनियमित और तनावपूर्ण जीवनशैली को देखते हुए गुरुवार को हल्द्वानी मीडिया सेंटर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 100 से अधिक पत्रकारों, मीडिया कर्मियों और उनके परिजनों की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। दवाई भी वितरित की गई। उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चन्द्र पंत, संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने किया। डीएम ललित मोहन रयाल ने भी मौके पर पहुंचकर सेवाओं का जायजा लिया। डीएम ने कहा की स्वस्थ पत्रकारिता ही सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक मीडिया शासन-प्रशासन को जवाबदेह बनाते हुए समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाता है। राज्य सरकार मीडिया प्रतिनिधियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उनकी स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.