रुडकी, फरवरी 26 -- लक्सर, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गुरुवार को स्वस्थ नागरिक सशक्त भारत विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हम साफ-सफाई बरतने के बाद ही स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इस दौरान लोगों को नशे के प्रति भी जागरूक किया गया। राजकीय महाविद्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ कनुप्रिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की प्रगति स्वस्थ जागरूक और अनुशासित नागरिकों पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी आदतों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.