सोनभद्र, फरवरी 17 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल की सीएसआर पहल से पाखी सैनिटरी पैड का उत्पादन और आपूर्ति शुरू हो गयी है। महिला स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनसीएल ने सोमवार को अवंतीबाई स्वयं सहायता समूह, पीपरखड़ के साथ एमओयू किया। इस एमओयू के तहत एनसीएल द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत सिंगरौली एवं सोनभद्र के 28 विद्यालयों में तीन वर्ष की अवधि तक 'पाखी' सैनिटरी पैड की नि: शुल्क नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। एनसीएल की इस पहल से लगभग 8,000 छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता का लाभ मिलेगा एवं स्थानीय महिलाओं को रोजगार, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता के अवसर मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि ग्राम पीपरखड़ स्थित पाखी' सैनिटरी पैड निर्माण इकाई की स्थापना एनसीएल झिंगुरदा द्वारा ...