सहरसा, जून 22 -- सहरसा, नगर संवाददाता। एनएएलएस एवं बीएसएलएसए के निदेशानुसार 21 जून को जिला कोर्ट के टेन कोर्ट भवन परिसर मे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश शर्मा के मार्ग दर्शन एवं उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अलावा डीएलएसए सचिव संजय कुमार सरोज, अन्य न्यायिक पदाधिकारियों में रंजूला भारती, राकेश कुमार राकेश, मो तारिक मुस्तफा, सीजीएम अश्वनी कुमार, आशिष रंजन, कुदुस अंसारी, कपिल देव, हसन तबरेज, निशा कुमारी ने भाग लिया। इसके अलावा डीबीए के अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत के सदस्य, न्यायालय के कर्मी तथा पीएलभी ने भाग लिया। कार्यक्रम मे योग गुरु मनोज कुमार सिह ने सभी न्यायिक पदाधिकारी सहित अन्य लोगो को योग का महत्व समझाया तथा योग क्रिया कराये। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ...