भागलपुर, अक्टूबर 4 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार योग विद्यालय सह विश्व योग पीठ, मुंगेर और ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में मंगल उत्सव परिसर में आयोजित भारत योग यात्रा के दूसरे दिन शनिवार को सुबह योग सत्र हुआ। परमहंस स्वामी निरंजनानंद सरस्वती ने लोगों को योगाभ्यास कराया और स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने के उपाय बताए। योग सत्र में करीब 500 पुरुषों और महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी निरंजनानंद सरस्वती ने बिहार योग विद्यालय के प्रणेता स्वामी सत्यानंद सरस्वती और उनके गुरु स्वामी शिवानंद सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर की। मंच संचालन चैंबर के महासचिव पुनीत चौधरी ने किया। अध्यक्ष शरद सलारपुरिया ने स्वामी जी का स्वागत किया। वहीं शाम के सत्र में स...