गढ़वा, जून 21 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मझिआंव और बरडीहा प्रखंड में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों प्रखंड के विभिन्न कार्यालयों, संस्थानों, मंदिर परिसरों, सरकारी व गैर- सरकारी संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों, थाना परिसरों, प्रखंड सह अंचल कार्यालयों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में योग दिवस के मौके पर योगाभ्यास किया गया। मझिआंव थाना, थाना प्रभारी अमित कुमार, बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार ने कहा कि हम सभी को प्रतिदिन आधा घंटा भी समय निकालकर योगाभ्यास अवश्य करनी चाहिए। उससे हम सभी का शरीर चुस्त- दुरुस्त और स्वस्थ्य रह सके। यह भी पढ़ें- हिलसा चिल्ड्रेन पार्क में लोगों ने किया योगाभ्यास योगासन से मनुष्य को काफी लाभ पहुंचता है। शरीर निरोगी होता ...