स्वस्थ जीवन के लिए पौधरोपण जरूरी
चंदौली, जून 16 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के समुदपुर में सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान संयोजक विवेक सिंह विक्की और त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन एवं हिन्दू युवा वाहिनी चन्दौली के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पौधरोपण किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन की उपलक्ष्य में पौधरोपण अभियान के तहत ग्यारहवें दिन पौधे लगाए गए। इस अवसर पर हियुवा के जिला उपाध्यक्ष अतुल सिंह रघुवंशी ने कहा कि यह अभियान 5 जून 2026 से प्रारम्भ होकर 5 जुलाई 2026 तक प्रत्येक दिन जनपद में अलग अलग स्थानों पर संचालित होगा। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाना एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करना है। कहा कि कम से कम सभी लोग एक पेड़ मां के नाम लगाये। इस अवसर पर महामंत्री जयदीप चौहान, राणा प्रताप सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.