सिद्धार्थ, फरवरी 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्वस्थ जीवन और पोषण सुरक्षा के लिए किसानों को दलहन एवं सब्जी की खेती पर विशेष ध्यान देना होगा। वे शनिवार को शहर के बीएसए ग्राउंड में चल रहे सिद्धार्थनगर महोत्सव के चौथे दिन कृषि विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सिद्धार्थनगर की पावन भूमि से भगवान बुद्ध ने पूरे विश्व को शांति, अहिंसा और करुणा का संदेश दिया उसी तरह यहां के किसान आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक विधियों से खेती को अपनाकर पूरे देश में अपनी पहचान बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में एक जनपद-एक उत्पाद योजना के अंतर्गत कालानमक चावल का चयन किया गया था। उस समय जहां कालानमक की खेती मात्र ढाई हजार हेक्टेयर में होती थी, वहीं आज यह बढ़कर 24...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.