दरभंगा, मई 22 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। एलएनएमयू के पीजी संस्कृत एवं दर्शनशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग दर्शन की प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन संस्कृत विभाग में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानन्द झा की अध्यक्षता में हुआ। यह भी पढ़ें- 'आओ हम सब योग करें' अभियान शुरू संगोष्ठी का उद्घाटन उद्घाटन करते हुए मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. पुनीता झा ने कहा कि योग हमें भौतिक दुनिया में मिली हर परेशानियों तथा निराशाओं से शांति की ओर ले जाता है। योग स्वस्थ जीवन के लिए अति आवश्यक है। विशिष्ट वक्ता डॉ. आरएन चौरसिया ने कहा कि योग एक बेहतरीन जीवन-पद्धति है जो हमें आदर्श जीवन जीने की कला भी सिखाता है, जिसके माध्यम से नश्वर शरीर को स्वस्थ रखते हुए चंचल मन पर नियंत्रण भी पाया जा सकता है। योगदर्शन आत्म-जागरूकता, आंतरिक शांति तथा अर्थपूर्...